छत्तीसगढ़

बीजेपी नेताओं ने खाया गुपचुप, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Nilmani Pal
16 Jan 2023 8:43 AM GMT
बीजेपी नेताओं ने खाया गुपचुप, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
x

रायपुर। इन दिनों प्रदेश के सियासी लोगों में छत्तीसगढ़िया अंदाज दिखाने का ट्रेंड चल पड़ा है। अब अभिषेक सिंह भी इस कतार में उतार आए हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही तस्वीरें, वीडियो शेयर किए। अभिषेक सिंह रायगढ़ गए हुए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद गुपचुप का मजा लेते दिखे। गुपचुप खाने के बाद अपने एक्सपीरियंस को उन्हाेंने छत्तीसगढ़ियां अंदाज में बयां किया।

अभिषेक सिंह ने लिखा- रायगढ़ के गुपचुप बड़ जोरदार हे, तीखा मज़ेदार । आज कारगिल चऊक के सजन चाट भंडार में ओपी भईया अऊ कार्यकर्ता मन संग बढ़िया चटर पटर गुपचुप खाए के बाद इतवार बन गे हमर मन के। अभिषेक सिंह रायगढ़ जिले के भाजपा के प्रभारी हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय रायगढ़ में प्रदेश महामंत्री ओपी. चौधरी और सहप्रभारी विकास महतो के साथ स्थानीय नेताओं की बैठक ली। क्षेत्र में भाजपा के वोट शेयर बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की सक्रिया बढ़ाने जैसे मसलों पर ये बैठक केंद्रित रही।


Next Story