छत्तीसगढ़

कुरुद में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Nilmani Pal
26 March 2023 8:12 AM GMT
कुरुद में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
x

धमतरी. प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर विधायक रंजना साहू के साथ ही अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सुनी। कुरुद के दाऊ गंगा प्रसाद मार्ग, गली नम्बर 04 में कार्यक्रम सुनने के लिए उचित व्यवस्था बनाई गई थी। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन के माध्यम से टेलीविजन में लाइव प्रसारण हुआ।


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज देश के 13 स्थानों बिहार, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, पांडिचेरी, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ से वर्चुअल रूप से जुड़कर अपनी मन की बात की। इसमें छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले के नगर पंचायत कुरुद के दाऊ गंगा प्रसाद मार्ग वार्ड क्रमांक 15 के बूथ क्रमांक 168 को शामिल किया गया था। इस पहल से कुरुद सहित राज्य के भाजपा खेमे में स्वाभाविक रूप से खुशी की लहर है। इसके अलावा नगरवासियों मे भी खुशी का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मुख्य रूप से देश और समाज के विकास पर देशवासियों की राय सुनने के साथ-साथ राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए सरकार की ओर से किये जा रहे प्रयासों की चर्चा के साथ जनसमस्याओं व उनके निवारण के उपायों पर भी बात करते रहे हैं।


Next Story