छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

Nilmani Pal
29 May 2022 7:53 AM GMT
बिलासपुर में बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात
x

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात" को रविवार को जिला भाजपा के सभी बूथ पर दिग्गज भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं व आम लोगो के साथ बैठकर सुनी। कार्यक्रम के बाद दिग्गज भाजपाई केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में जानकारी भी ली। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर "मन की बात" देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है। इससे समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहा है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भाजपा मंडल बोदरी बूथ क्र.207, सांसद अरूण साव मंडल बिलासपुर पश्चिम बूथ क्रमॉक 36, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी सीपत मंडल के बूथ क्र.46, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह बेलतरा शहर मंडल के बूथ क्र.154, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी बोदरी मंडल के बूथ क्र.207, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत बिलासपुर दक्षिण मंडल के बूथ क्र.117, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय गनियारी मंडल के बूथ क्र.35, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल बेलगहना मंडल के बूथ क्र.128, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक तखतपुर मंडल के बूथ क्र.156, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी बेलतरा शहर मंडल के बूथ क्र.228, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे बिलासपुर पूर्वी मंडल के बूथ क्र.180, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार कौशिक बोदरी मंडल के बूथ क्र.172, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप रतनपुर मंडल के बूथ क्र.247, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या जयरामनगर गतौरा मंडल के बूथ क्र.139, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैय्यद कमबूल अली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लखन पैकरा रतनपुर मंडल के बूथ क्र.115 में सुबह 11 से साढ़े 11 बजे तक कार्यकर्ताओं व आम लोगों के साथ बैठकर पीएम मोदी के मन की बात सुनी।


Next Story