छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता विनोद तावड़े छत्तीसगढ़ दौरे पर

Nilmani Pal
15 Jan 2025 4:29 PM IST
बीजेपी नेता विनोद तावड़े छत्तीसगढ़ दौरे पर
x

रायपुर। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को हो सकता है। 16 जनवरी को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर आ रहे हैं। जबकि अगले दिन चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का दौरा है। उसी दिन एक बैठक के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी को निकाय और पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। लिहाजा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी इसके बाद होगा। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही निकाय और पंचायत चुनाव होंगे। बीजेपी छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक अध्यक्ष मनोनित करने की तैयारी में है।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। अगर किरण सिंहदेव को रिपिट नहीं किया जाता तब धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विक्रम उसेंडी और नारायण चंदेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं। जानकारी के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के ही वरिष्ठ नेता को ही बना सकती है।

Next Story