छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता ने मंत्री कवासी लखमा को बताया अनपढ़, कहा - आंगन टेढ़ा वाला काम करते हैं

Nil dhankar
23 Sept 2022 8:46 AM IST
बीजेपी नेता ने मंत्री कवासी लखमा को बताया अनपढ़, कहा - आंगन टेढ़ा वाला काम करते हैं
x

बस्तर। बस्तर में इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो चुकी है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का मजाक उड़ाया। कवासी के इस बयान का पलटवार करते हुए BJP नेता और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार के सभी मंत्रियों को मुख्यमंत्री पर तंज कसा है।

दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल 5 दिनों के लिए बस्तर दौरे पर हैं। BJP नेताओं के इस दौरे को लेकर जब मीडिया ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा से बात की तो उन्होंने कह दिया कि ये दोनों अभी नए-नए बने हैं। दोनों अभी पार्टी का माला पहनने आए होंगे। ये उनकी पार्टी का मामला है। ये दोनों नेता बिलासपुर संभाग से हैं। कभी बस्तर नहीं आए। आबकारी मंत्री ने कहा कि, बस्तर में ये लोग स्वागत-सत्कार के लिए ही आए हैं। इन दोनों को यहां कोई नहीं जानता है।

इधर, आबकारी मंत्री के इन बयानों का भाजपा नेता और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने कवासी लखमा को अनपढ़ और गाय-बैल चराने वाला कह दिया। दिनेश ने कहा कि, वे पढ़े-लिखे नहीं हैं, अनपढ़ हैं। इसलिए वे नाच न आए आंगन टेढ़ा वाला काम करते हैं। कवासी लखमा कुछ भी कहते हैं।

Next Story