छत्तीसगढ़

बेटे को पुलिस केस से बचाने धमकी दे रहा बीजेपी नेता, ऑडियो क्लिप वायरल

Nil dhankar
10 April 2025 1:59 PM IST
बेटे को पुलिस केस से बचाने धमकी दे रहा बीजेपी नेता, ऑडियो क्लिप वायरल
x
छग

दुर्ग। भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने बेटे खिलाफ एफआईआर को वापस लेने के लिए पद और पहुंच की धमकी दी है। उन्होंने पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति को फोन पर चेतावनी दी, जिसका ऑडियो क्लिप अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल भिलाई में कुरुद कोहका रोड स्थित रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर-1) में 7 अप्रैल की शाम कॉलेज फेस्ट के दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का बेटा भी शामिल था। उसने लड़कों ना सिर्फ मारा बल्कि उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। इस पर जामुल पुलिस ने पुरुषोत्तम के बेटे वैभव और उसके दोस्त सोमू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसके बाद पुरुषोत्म देवांगन ने अपनी पहुंच के बल पर जामुल पुलिस दबाव बनाया और शिकायतकर्ता ऋषि कादयान व अन्य के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज कराया। यह इसलिए कराया गया कि सामने वाली पार्टी समझौता के लिए राजी हो जाए और मारपीट का मामला खारिज हो जाए। जब शिकायतकर्ता इसके बाद भी नहीं माना और मामले को मीडिया के सामने रखा तो भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्म देवांगन गुस्से से तमतमा गए। उन्होंने पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति को फोन किया और चेतावनी देते हुए धमकी दे डाली। उन्होंने फोन पर रूलिंग पार्टी का जिलाध्यक्ष होने तक की चेतावनी दे डाली।

Next Story