छत्तीसगढ़
रायपुर में शादी समारोह के दौरान बीजेपी नेता ने की हवाई फायरिंग
Nilmani Pal
11 May 2026 9:04 AM IST

x
रायपुर। राजधानी में एक शादी के दौरान में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भाजपा नेता ऋतुपर्ण सिंह मोनिका सिंह और परिजन लंबी चौड़ी बंदूक के साथ बारात के दौरान हवा में हर्ष फायर करते देखे जा सकते हैं।
सभी लोग एक ही बंदूक से फायर कर रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में बंदूक को एक बच्चे के हाथ में देखा जा सकता है। बच्चे ने फायर किया या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसी तरह से बंदूक लायसेंसी है या नहीं यह भी जांच का विषय है।
वीडियो पुलिस के भी हाथ लगा है। इसमें समारोह स्थल पर बारातियों की बड़ी भीड़ दिखाई दे रही है। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने की वजह से पुलिस क्या कार्रवाई करती है ,यह देखना होगा ।
Next Story





