छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता ने झंडे को उल्टा पकड़कर बनाया वीडियो, ट्रोल होने पर हटाया

Nilmani Pal
15 Aug 2022 11:33 AM GMT
बीजेपी नेता ने झंडे को उल्टा पकड़कर बनाया वीडियो, ट्रोल होने पर हटाया
x

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने उल्टा तिरंगा पकड़े फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद उसे लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया। बाद में उसने फोटो हटा ली।

मामला रायपुर के शंकर नगर इलाके से जुड़ा है। यहां रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता कुणाल माेर्यानी ने झंडे को उल्टा पकड़कर वीडियो बनाया। कुणाल शंकर नगर मंडल के मंत्री के पद पर है। इस इलाके में भाजयुमो की सियासी गतिविधियों में भीड़ जुटाने से लेकर नेताओं के साथ फोटो खिंचाने, कार्यक्रमों में बंदोबस्त संभालने जैसी एक्टिविटीज में देखा जाता है।

जानकारी के मुताबिक कुनाल अपने दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया हुआ था। भाजपा प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा फहराए जाने के माहौल को तैयार कर रही थी। कुछ अलग करने के चक्कर में कुनाल चलती कार के रूफ से बाहर निकल गया। कार पूरी रफ्तार में थी इसके बाद कुनाल ने हाथ में तिरंगा ले लिया जो उल्टा था, तिरंगे का केसरिया हिस्सा नीचे था जो कि नियमों के मुताबिक हमेशा ऊपर होता है। इसके बाद कुनाल के दूसरे साथी ने वीडियो बनाया इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। कुछ लोगों ने ट्रोल किया तो कुनाल ने ये बाद में वीडियो हटा लिया।

Next Story