छत्तीसगढ़
भाजपा नेता कृष्ण सिंह तोमर के निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक
Shantanu Roy
23 Aug 2025 10:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दुखद समाचार सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वी.आई.पी. रोड स्थित श्रीराम मंदिर के संस्थापक ट्रस्टी कृष्ण सिंह तोमर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि कृष्ण सिंह तोमर का जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने न केवल संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा किसान मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वी.आई.पी. रोड स्थित श्रीराम मंदिर के संस्थापक ट्रस्टी श्री कृष्ण सिंह तोमर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 23, 2025
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें…
श्रीराम मंदिर की स्थापना में उनका विशेष योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। कृष्ण सिंह तोमर लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे और किसानों की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते थे। ग्रामीण क्षेत्र में उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के कारण वे पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता के बीच लोकप्रिय रहे। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही समाजसेवी संगठनों में भी गहरा शोक व्याप्त है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





