छत्तीसगढ़

दुखद खबर: भाजपा नेता नहीं रहे, कल भिलाई में अंतिम संस्कार

jantaserishta.com
23 Jun 2025 9:54 AM IST
दुखद खबर: भाजपा नेता नहीं रहे, कल भिलाई में अंतिम संस्कार
x
छत्तीसगढ़.
भिलाई नगर: भिलाई इस्पात संयंत्र टीपीएल विभाग के कर्मी व भाजपा नेता मैत्री नगर रिसाली निवासी योगेंद्र कुमार पांडेय उर्फ मुन्ना भैया का देर रात लगभग डेढ़ बजे इलाज के दौरान यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद में निधन हो गया। वे 56 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 24 जून को भिलाई में किया जाएगा। उनका शव सड़क मार्ग से भिलाई लाया जा रहा है।
योगेन्द्र कुमार पाण्डेय को लीवर की शिकायत के बाद हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
योगेन्द्र कुमार 4 भाई बहनों में दूसरे व श्री त्रिभुवन नाथ पाण्डेय व स्वर्गीय हीरावती देवी के कनिष्ठ सुपुत्र, नागेन्द्र पाण्डेय के अनुज व मंदाकिनी व कादिम्बिनी के बड़े भाई थे। पत्नी ऊषा पान्डेय, पुत्र ध्रुव व बिटिया अपूर्वा के साथ वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null