
x
छग
कोरबा। जिले में BJP नेता समेत 20-25 लोगों ने मिलकर एक कोयला कारोबारी को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के 4 दिन बाद पार्टी ने हत्याकांड में संलिप्तता दो पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने प्रेस क्लब में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगे यदि किसी और की भूमिका सामने आती है, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया है।
बता दें कि 29 मार्च को कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद खूनी झड़प हो गई थी। जिसमें पाली ब्लॉक का भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, उसके भाई और भांजा सभी आरोपियों ने मिलकर रोहित जायसवाल (36) को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी।
Next Story





