छत्तीसगढ़

भाजपा नेता ने सीएम भूपेश बघेल के पिता के खिलाफ दी तहरीर, अब लखनऊ में भी हुई शिकायत

Nil dhankar
6 Sept 2021 2:28 PM IST
भाजपा नेता ने सीएम भूपेश बघेल के पिता के खिलाफ दी तहरीर, अब लखनऊ में भी हुई शिकायत
x

फाइल फोटो 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के विवादित बयान पर रायपुर में केस दर्ज होने के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा ने हजरतगंज पुलिस को नंद कुमार बघेल पर एफआईआर की तहरीर दी है.

बता दें कि नंदकुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांग ली है. उन्होंने सोशल मीडिया में किए पोस्ट में लिखा है कि मेरी किसी बात से किसी को आहत हुई है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. नंदकुमार बघेल ने इसका साथ अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक लोगों केलिए जेल क्या जान देने के लिए तैयार हूं. जब तक जान है तब तक इनके हक के लिए लड़ते रहूंगा.


Next Story