छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता ने किया नागिन डांस, शादी समारोह का वीडियो हुआ वायरल

Admin2
18 July 2021 12:06 PM IST
बीजेपी नेता ने किया नागिन डांस, शादी समारोह का वीडियो हुआ वायरल
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। कोरिया जिले से बीजेपी नेता व मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का नागिन डांस करने का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. नागिन डांस वाला ये वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में भाजपा नेता श्याम बिहारी कार्यक्रम के दौरान एक महिला के साथ रुमाल हाथ में लेकर नागिन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो 14 जुलाई की बताई जा रही है. पूर्व विधायक अपने ससुराल खड़गवां के रतनपुर में एक शादी कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां वे नागिन डांस करते नजर आए.

Next Story