छत्तीसगढ़

BJP नेता ने की पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग, बताया वजह

Nilmani Pal
2 Jun 2024 12:25 PM IST
BJP नेता ने की पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग, बताया वजह
x

रायपुर raipur news । अमलेश्वर Amleshvar में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में 8 साल की एक बच्ची के गर्मी से मौत की खबर आई है। एक्स पर भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास Gaurishankar Shrivas ने इसकी जानकारी ली, और लिखा कि स्थानीय नागरिकों का दावा है कि अब तक 6 की मौत हो चुकी है। श्रीवास ने तत्काल आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है।

chhattisgarh news शिव महापुराण श्रवण के लिए अमलेश्वर में लाखों की भीड़ जुट रही है। पिछले दिनों धरसीवां के एक बुजुर्ग की मौत की खबर आई थी। भीषण गर्मी के चलते कई लोगों के बीमार होने की खबर आई है। इन सबके बीच 8 साल की बच्ची की मौत से हडक़ंप मचा हुआ है।


Next Story