छत्तीसगढ़
भाजपा नेता ने की खुदकुशी, घर में फंदे पर लटकी मिली लाश
Nil dhankar
24 April 2024 6:53 AM IST

x
छग
भिलाई। दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भाजपा नेता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घर में फंदे से उनकी लाश लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि मौके से ही सुसाइड नोट भी बरामद हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मामला नंदिनी थाने का है। जहांए भाजपा नेता शिवकुमार वर्मा ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि शिवकुमार वर्मा भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल के महामंत्री थे। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।
Next Story





