छत्तीसगढ़

रायपुर में बीजेपी नेता पर गोबर से हमला

Nilmani Pal
16 Nov 2021 3:45 PM IST
रायपुर में बीजेपी नेता पर गोबर से हमला
x

रायपुर। गोबर फेंक कर हमले करने के मामले में बीजेपी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने RTI प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पर गोबर फेंक कर हमला किया। इस घटना से आक्रोशित बीजेपी आज सरस्वती नगर थाना पहुंची।

मामले में शिकायत दर्ज कर बीजेपी नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें ​कि जयराम दुबे RTI सेल के प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। बीजेपी की शिकायत पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की बात की है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच जुट गई है।

Next Story