छत्तीसगढ़

पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार

Nilmani Pal
4 March 2022 12:37 PM IST
पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार
x
छग

दुर्ग। पाटन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं बीजेपी नेता मोरध्वज मोनू साहू पर पत्रकार धीरेंद्र गोस्वामी से मारपीट करने का आरोप है. मोनू साहू के खिलाफ अमलेश्वर थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मोनू साहू ने आरोप लगाया है कि, पुलिस एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है.

जानकारी के अनुसार अमलेश्वर के वुडआइलैंड कॉलोनी में बच्चों के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद दो पक्ष में मारपीट हुई, जिसमें बीचबचाव के दौरान पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी के साथ भी मारपीट हुई, जिसे रात में ही अस्पताल में दाखिल किया गया था.



Next Story