छत्तीसगढ़
BJP नेता पर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, भड़के सड़क निर्माण में लगे कर्मचारी
jantaserishta.com
20 Nov 2026 6:47 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
राजनादगांव: भाजपा नेता भरत वर्मा पर सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप है। अब ठेकेदार के कर्मचारियों ने भरत वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। कर्मचारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि, राजनंदगांव से मोहला- मानपुर तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। करोड़ों की सड़क का काम कन्हैयालाल अग्रवाल कंपनी को ठेके में मिला है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष कुमार साहू ने बताया कि, ग्राम कुमारदा एवं घुसपाल के मध्य निर्माण कार्य के दौरान भरत वर्मा के द्वारा मेरे कर्मचारियों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट किया गया।
प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि, पूर्व में भी भरत वर्मा ने कार्य के संबंध में गाली- गलौज मारने पीटने की धमकी दी थी। साथ ही हमारे कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन अग्रवाल से 50 लाख वसूली की मांग भी की है। इसी वसूली की राशि नहीं देने पर हमारे कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट किया गया। जबकि हमारे द्वारा किए जा रहे हैं कार्य का विभाग द्वारा एवं उच्च अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
जांच में सही पाए जाने के पश्चात ही हमारे द्वारा कार्य किया जा रहा है, किंतु भरत वर्मा द्वारा बार-बार कार्य को लेकर ब्लैकमेलिंग की जा रही है। हमारे कर्मचारियों को जान से मारने पीटने की धमकी लगातार दी जा रही है। भारत वर्मा के द्वारा लगातार किए जा रहे दुर्व्यवहार से हम असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बिना सुरक्षा के हमारे द्वारा कार्य किया जाना संभव नहीं है। इसलिए हमारे द्वारा खैरागढ़ से राजनांदगांव और राजनांदगांव से मानपुर का काम बंद किया जा रहा है। हम एसपी आफिस भारत वर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर आये हैं और ज्ञापन सौपा है।
Tagsराजनादगांवभाजपा नेता भरत वर्माभाजपा नेता वायरल वीडियोRajnandgaonBJP leader Bharat Vermaviral video of BJP leader
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





