छत्तीसगढ़

कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला संगठन-सूत्र है भाजपा : CM विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
6 April 2026 5:29 PM IST
कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला संगठन-सूत्र है भाजपा : CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। 47 वें स्थापना दिवस पर भाजपा ने सोमवार से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की।इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी का पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के पितृ पुरूषों के प्रतिमाओं को नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

सीएम साय ने कहा कि यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला संगठन-सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएँ और भारत को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इस लक्ष्य को अर्जित करेंगे। आज के दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभर में सेवा और समर्पण के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन की सेवा में जुटे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, रंजना साहू, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, श्यामबिहारी जायसवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर खान, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story