छत्तीसगढ़
भाजपा केवल पार्टी नहीं परिवार है, संस्था नहीं संस्कार है: CM साय
Shantanu Roy
6 April 2025 6:56 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पार्टी के पितृ पुरुषों को सादर नमन करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नींव रखने वाले महान विचारकों और कार्यकर्ताओं की मेहनत और तपस्या के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है।
"भाजपा केवल पार्टी नहीं परिवार है, संस्था नहीं संस्कार है"
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 6, 2025
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अपनी मेहनत-ऊर्जा से पार्टी को सींचने वाले पार्टी के पितृ पुरुषों को सादर नमन। जिनकी बदौलत आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी, ऐसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।… pic.twitter.com/7bFFJNQlmZ
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर देशभर में सक्रिय करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम ने भाजपा को जन-जन की पार्टी बना दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी राष्ट्रहित में कार्य करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





