छत्तीसगढ़

अब अटल-अडवानी की पार्टी नहीं रह गई बीजेपी : नंद कुमार साय

Nil dhankar
1 May 2023 1:24 PM IST
अब अटल-अडवानी की पार्टी नहीं रह गई बीजेपी : नंद कुमार साय
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के दिग्गज नेता नंद कुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

राजीव भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नंदकुमार साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब अटल-अडवानी की पार्टी नहीं रह गई है। उन्होंने भूपेश सरकार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार अच्छा काम कर रही है। हम कहते थे देशभर का नाता है, गौ हमारी माता है। लेकिन सीएम भूपेश बघेल ने इसे एक नया स्वरूप दिया है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना जनता के लिए कारगर साबित हुई है। मुझे अच्छा लगा भूपेश सरकार ने राम वनगमन पथ को बनाया।

आज की तारीख में मैं बीजेपी में किसी पद पर नहीं था। मैं एक सामान्य कार्यकर्ता था। भले ही पार्टी में पद नहीं मिलता, लेकिन काम कैसे किया जा सकता है। ये तो पूछा जा सकता था। भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। दल महत्व नहीं है, आम जनता से लिए काम करना है। मिलकर काम करेंगे तो छत्तीसगढ़ अच्छा होगा।


Next Story