छत्तीसगढ़

BJP महिला विरोधी है...डी पुरंदेश्वरी को हटाने पर मंत्री शिव डहरिया ने कही ये बात

Nil dhankar
10 Sept 2022 5:52 PM IST
BJP महिला विरोधी है...डी पुरंदेश्वरी को हटाने पर मंत्री शिव डहरिया ने कही ये बात
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को हटाने के बाद से प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। मामले में जमकर सियासत की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस में जमकर जुबानी जंग चल रही है। इस मामले में जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। मामले में मंत्री शिव डहरिया का बड़ा बयान आया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि BJP महिला विरोधी है इसलिए पुरंदेश्वरी को हटाया गया है। BJP में बदलाव केवल दिखावे के लिए होते हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बदलाव से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मंत्री ने दावा किया कि साल 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। दूसरी ओर रायपुर दक्षिण से बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि डी पुरंदेश्वरी के कार्यकाल में बीजेपी में कसावट आई है। बीजेपी का संगठन मजबूत हुआ है। उसका परिणाम आप सबने देखा है। युवा मोर्चा प्रदर्शन, तिरंगा अभियान, अमित शाह का कार्यक्रम हुआ है। सम्मेलन पोलिंग बूथ और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ है।

Next Story