छत्तीसगढ़

आदिवासी और जनविरोधी है बीजेपी : नंदकुमार साय

Nilmani Pal
10 Jun 2023 5:04 PM IST
आदिवासी और जनविरोधी है बीजेपी : नंदकुमार साय
x

रायपुर। चुनाव करीब आते-आते कांग्रेस और भाजपा में राजनीतिक जंग तेज हो गई है. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नंद कुमार साय ने आरोप लगाया कि भाजपा तानाशाह रवैये से चल रही है. भाजपा न केवल आदिवासी, बल्कि जनविरोधी भी है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नंद कुमार साय का बयान ट्वीट कर उनके हवाले से बताया कि भाजपा तानाशाह रवैये से चल रही है. भाजपा ने आदिवासी विरोधी होने के साथ-साथ जनविरोधी भी है. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा में वापस नहीं जाने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि भाजपा में व्यक्ति मजबूत हो रहे हैं, पार्टी कमजोर हो रही है.

Next Story