छत्तीसगढ़

पापी है भाजपाई, बोले लखमा - किसी गरीब को खुश नहीं रख सकते

Nil dhankar
2 Aug 2024 3:53 PM IST
पापी है भाजपाई, बोले लखमा - किसी गरीब को खुश नहीं रख सकते
x

रायपुर। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर जमकर निशाना साध रही है। कांग्रेस हर छोटे से छोटे मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

कवासी लखमा ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा के लोगों को पापी बताया है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने राम मंदिर निमंत्रण के बारे में बात करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा कर सहीं किया। कांग्रेस भाजपा के पाप की भागीदार नहीं है। कवासी लखमा ने आगे कहा कि, संसद से लेकर राम मंदिर तक सभी जगह पानी टपक रहा है। सुकमा से लेकर दिल्ली तक घोटाले की सरकार है।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भगवान भरोसे सरकार चल रही, भगवान भी साथ नहीं दे रहे। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा बोलती है 50 साल कांग्रेस ने क्या किया, जो कांग्रेस की सरकार में पुल बने हैं उसी पुलिये में आज वो लोग घूम रहे हैं। भाजपा के लोग पापी है। ये लोग न भगवान न किसान न गरीब किसी को खुश नहीं रख सकते।

Next Story