छत्तीसगढ़
भाजपा ने परफेक्ट टेन हासिल करके जीत का परचम लहराया: राजनाथ सिंह
Shantanu Roy
16 Feb 2025 12:02 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया। इसके अलावा, 49 नगरपालिकाओं में से 36 पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 8 सीटों पर सफलता मिली। अन्य दलों को 5 सीटें मिलीं। इन नतीजों से साफ है कि कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।
राजनाथ सिंह ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने ‘परफेक्ट टेन’ हासिल करके जीत का परचम लहराया है। इस जबरदस्त जीत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पूरी टीम को बधाई। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु साय के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों में जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास की प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विजयी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं।”
छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने ‘परफेक्ट टेन’ हासिल करके जीत का परचम लहराया है। इस जबरदस्त जीत के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai एवं प्रदेश अध्यक्ष @KiranDeoBJP समेत पूरी टीम को बधाई।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 15, 2025
यह जीत प्रधानमंत्री श्री @narendramodi एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत को प्रदेश की जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश भाजपा सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए प्रदेश में जन-कल्याण और विकास को गति देने का संकल्प दोहराया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





