छत्तीसगढ़

भाजपा ने कि नगर निगम के सभी वार्डो में नुक्कड़ सभाएं, 29 को करेगी निगम घेराव

Shantanu Roy
27 Dec 2022 5:04 PM GMT
भाजपा ने कि नगर निगम के सभी वार्डो में नुक्कड़ सभाएं, 29 को करेगी निगम घेराव
x
छग
रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में नगर निगम और महापौर के खिलाफ 29 तारीख को बड़े घेराव की तैयारी में है। वहीं भाजपा नेताओं की माने तो यह रायपुर नगर निगम के खिलाफ बड़े आंदोलन को तैयार है जिसे जनता द्वारा व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जनता में रायपुर निगम की अनियमितता, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से काफी रोष है और भाजपा नेता जनता की समस्यायों का पूरा पुलिंदा लेकर एकजुटता के साथ नगर निगम रायपुर में धावा बोलने तैयार है। भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भी पटेल ने आंदोलन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव जनता के हितों के मुद्दे लेकर सड़क से संसद तक कि लड़ाई लड़ी है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और महापौर भी कांग्रेसी है तो निगम की नाकामियों के लिए महापौर आरोप प्रत्यारोप भी नही कर सकते केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार रायपुर स्मार्टसिटी निर्माण के लिए भरपुर की आपूर्ति कर रही है परंतु महापौर उक्त राशि का दुरुपयोग करने में आमादा है चुन चुन कर अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है चाहे उसके लिए नियम और कानून की धज्जियां उड़ानी पड़े महापौर को जवाब देना होगा कि इस तरह नियम विरुद्ध ठेके आबंटित क्यो किए जा रहे हैं किसको कितना लाभांश पहुंचता है इससे, संपत्ति कर हॉफ का ढोल पीटने वाली कांग्रेस ने जनता पर इतना बेतहाशा यूजर चार्ज लगाया है की जनता अब संपत्ति कर से हाँफने लगी है।
जल आपूर्ति और स्वच्छता में पूरी तरह निगम विफल है पीलिया का प्रकोप इसका उदाहरण है आज ही अखबार में खबर पढ़ी की 20 से अधिक क्षेत्रो में आज जल आपूर्ति बाध्य रहेगी ठंड में यह हाल है तो गर्मी में क्या हाल होगा इसका तो स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है नगर निगम रायपुर महापौर की विफलताओं की सूची बहुत ज्यादा लंबी है इसलिए हमने 70 वार्डो में नुक्कड़ सभाएँ की और प्रत्येक वार्ड से लिखित में 10 मूल समस्याएं माँगी गई है और हम उन्ही 700 समस्यायों को लेकर नगर निगम का घेराव करेंगे। भाजपा नेताओं ने राजधानी की चारों विधानसभाओ में आने वाले सभी 70 वार्डो में सभाएँ की, दक्षिण विधानसभा के वार्डो में मोतीलाल साहू ने सुंदर नगर वार्ड, श्याम सुंदर अग्रवाल ने महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड, अमित साहू शहीद पंकज विक्रम वार्ड, विकास मरकाम ने शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड,सच्चिदानंद उपासने व मुरली शर्मा ने सदर बाजार वार्ड, मिर्जा एजाज बेग ने अब्दुल रउफ वार्ड, ललित जयसिंग और सलीम राज ने अरविंद दीक्षित वार्ड, मुकेश पंजवानी ने भगवती चरण शुक्ल वार्ड, सुभाष तिवारी ने रमेश सिंह ठाकुर ने वामन राव लाखे वार्ड, मीनल चौबे ने महामाया मंदिर वार्ड , मनोज वर्मा ने विपिन बिहारी सुर वार्ड, संजू नारायण सिंह ठाकुर ने ब्राम्हण पारा वार्ड में सभाएं की। पश्चिम विधानसभा अंतर्गत दानवीर भामाशाह वार्ड मोहन उपारकर, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड अमित मैसरी, गज्जू साहू, वीर शिवाजी वार्ड आनंद निषाद, हेमंत साहू, ठक्कर बापा वार्ड सत्यम दुवा, योगेश शेंडे, बाल गंगाधर तिलक वार्ड ओंकार बैस, ए.पी. जे. अब्दुल कलाम वार्ड प्रदीप सिंह, राम कृष्ण परमहंस वार्ड पुष्पेन्द्र उपाध्याय, सरदार भल्लभ भाई पटेल वार्ड, प्रीतम ठाकुर, संतराम दास वार्ड, आशू चंद्रवंशी, श. मनमोहन बक्शी वार्ड, भूपेंद्र ठाकुर, नवीन सिंह, श. चुनामणि नायक वार्ड ओंकार बैस, बजरंग खंडेलवाल, श. भगत सिंह वार्ड नवीन शर्मा, अशोक भल्ला, स्वामी आत्मानन्द वार्ड पुरुषोत्तम देवांगन, होरीलाल देवांगन, वीर सावरकर वार्ड हर्षवर्धन शुक्ला, प्रकाश यदु, ठाकुर प्यारे लाल वार्ड बजरंग खंडेलवाल, दीनदयाल उपाध्यय वार्ड, माधवराव सप्रे वार्ड अनिल सोनकर, संत रविदास वार्ड प्रफुल्ल विश्वकर्मा, इश्वरी चरण शुक्ल वार्ड संजय ठाकुर सभा में सम्मलित हुए।
Next Story