
x
छग
Raipur. रायपुर। भाजपा रायपुर जिला की SIR को लेकर गहन समीक्षा बैठक माननीय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में आहुत की गयी | जिसमे मुख्य रूप से राजनांदगाँव के सांसद संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी रायपुर के सभी विधायकगण एवं रायपुर के महापौर उपस्थित रही। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में जानकारी देते हुए कहा की वार्ड, मंडल एवं जिले स्तर पर SIR की कार्यशाला आयोजित की गयी | लगातार बूथ स्तर से लेकर SIR की समीक्षा सभी से ली जा रही है। प्रत्येक विधानसभा की विस्तृत जानकारी जिसमे कितने फॉर्म वितरण हुआ एवं कितने फॉर्म प्राप्त हुए इसकी जानकारी दी | आने वाले 4 दिसम्बर तक इस गहन मतदाता सूची पुननिरिक्षण का कार्य शत प्रतिशत करने का विश्वास दिलाया।
भाजपा का एक-एक कार्यकर्त्ता अपनी शक्ति सामर्थ्य समर्पित करें – किरण सिंह देव
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जानकारी दी की लगातार नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम के सभी पार्षदों से लगातार SIR के कार्य को अपना कर्तव्य समझकर गंभीरता से करने का निर्देश दिया और युवा मोर्चा को भी जमीनी स्तर पर काम करने के लिए निर्देशित किया गया है। मतदान हमारा अधिकार इस भावना को लेकर जनता के बीच में जन जागरण अभियान चलाना है।
माननीय अजय जामवाल ने SIR के कार्य को गंभीरता से करने के लिए सभी को निर्देश दिए। हमें जागरूक नागरिक होकर SIR के कार्य को करना है राष्ट्रीय नेतृत्व भी इसकी गहन निगरानी कर रहा है | शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है | उन्होंने सभी को SIR के इस अभियान को पूर्ण रूप से समय सीमा के तहत सौ प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा की SIR का कार्य भारत माता कार्य है। इस देश में जितने भी कठिन नियमों में संसोधन का काम केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है SIR के परिणाम स्वरुप पश्चिम बंगाल में घुसपेठिये भाग रहे है | उन्होंने सभी से आग्रह किया की इस राष्ट्रीय कार्य में बढ़ चढ़ कर सभी की भागीदारी हो। आज की बैठक में मुख्य रूप से निगम मंडल के अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारी सभी पार्षदगण विधानसभा के सभी BLA – 1 मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक सम्मिलित हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





