छत्तीसगढ़

BJP किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने चौपाल लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य

Gulabi Jagat
24 Sept 2024 4:38 PM IST
BJP किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने चौपाल लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य
x
Mahasamund महासमुंद। भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने महासमुंद विधानसभा के विभिन्न गांव में पहुंचकर जनचौपाल लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जनचौपाल में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू का स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग डिजिटली भाजपा के सदस्य बनें।
जनचौपाल में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा कि देश भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्तो पर चलते हुए
सबका
विश्वास भी हासिल करने में सफल हुई है। गरीबों के चहरे पर खुशहाली लाने का प्रयास योजनाओं के माध्यम से किया गया है। हर पात्र को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिला है। इसके कारण भाजपा को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है। अंतिम व्यक्ति की उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करने के उपरान्त समाज के हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ हमारा उद्देश्य सबका विश्वास हासिल करना है। जनचौपाल में डॉ कृष्णा पटेल राहुल साहू, रमेश पटेल, सोनू साहू, दुर्गेश निषाद, जितेंद्र साहू, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
Next Story