छत्तीसगढ़
मोतीलाल, पुरन्दर मिश्रा, बृजमोहन और राजेश मूणत पर बीजेपी ने जताया भरोसा, टिकट दी
Nil dhankar
9 Oct 2023 5:17 PM IST

x
रायपुर विधानसभा की सीटें
रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने मोतीलाल, पुरन्दर मिश्रा, बृजमोहन और राजेश मूणत पर भरोसा जताया है. इन सभी को टिकट दी है. दरअसल निर्वाचन आयोग ने आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनावी की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दल एक्टिव मोड पर आ गए हैं।
बता दें कि बीजेपी ने सभी सीटिंग एमएलए को चुनाव में उतारा है. एक सीटिंग एमएलए की टिकट कटी है. वहीं इस बार तीन सांसद विजय बघेल, गोमती साय और रेणुका सिंह को भी विधानसभा की टिकट दी गई है. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर रामपुर, नारायण चंदेल जांजगीर, अरुण साव लोरमी, अजय चंद्राकर कुरुद से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.
Next Story





