छत्तीसगढ़

BJP ने पूर्व अफसर पर जताया भरोसा, दिया पार्षद टिकट, ऐसे चर्चा में आए

jantaserishta.com
28 Jan 2025 7:49 PM IST
BJP ने पूर्व अफसर पर जताया भरोसा, दिया पार्षद टिकट, ऐसे चर्चा में आए
x
छत्तीसगढ़.
राजनांदगांव: पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को राजनीति खूब भाने लगी है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि कई अधिकारियों ने बीच में ही नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आने का फैसला किया। कई ने सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आने का मन बनाया। आज हम आपको राजनांदगांव के रहने वाले पूर्व IES (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा) अधिकारी शैंकी बग्गा के बारे में बताने जा रहे है, जो इस बार बीजेपी के टिकट पर राजनांदगांव नगर निगम के वार्ड 24 शीतला माता वार्ड (जमातपारा) से पार्षद चुनाव लड़ने जा रहे है।
बता दें कि मूल रूप से राजनांदगांव के रहने वाले शैंकी बग्गा 2013 बैच के IES अफसर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले IIT बॉम्बे से एमटेक किया है। सिविल सेवा में चयनित होने के बाद शैंकी बग्गा ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री नागपुर के भंडारा और ओडिशा में काम किया है।
शैंकी बग्गा की बीजेपी में शामिल होने की कहानी काफी दिलचस्प है। दरअसल, शैंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते है और उन्हीं की तरह देश सेवा के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। साल 2022 के 11 दिसंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन राजनांदगांव जब पहुंची तो उसका ग्रांड वेलकम किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे हुए थे। यहीं पर IES अफसर शैंकी बग्गा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा और वीआरएस के लिए आवेदन किया। इसके बाद उन्होंने तत्कालीन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा कर दी। फिर भाजपा नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। तब शैंकी बग्गा ने सिविल सर्विसेज की नौकरी छोड़ भाजपा ज्वाइन करने और नेता बनने का कारण भी बताया था।
भाजपा ज्वाइन करने के बाद शैंकी बग्गा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो नेतृत्व है, वह बहुत ही अच्छा है। उससे प्रेरित होकर इस्तीफा दिया। सोचा कि देश सेवा के लिए अपना जीवन व्यतीत करूं। मैंने सात साल IES में काम किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story