छत्तीसगढ़
किसान ताकतवर बने यह बिल्कुल भी नहीं चाहते बीजेपी : सीएम भूपेश बघेल
Nil dhankar
6 April 2022 5:35 PM IST

x
खैरागढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आज जो प्रहलाद पटेल ने कहा है, वही भारतीय जनता पार्टी की सोच है। वे कभी किसान को मजबूत नहीं होने देना चाहते, इसलिए वे समर्थन मूल्य में जो खरीदी हो रही है, उसका विरोध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जो राजीव गांधी किसान न्याय योजना चल रही है, उसका भी विरोध करते हैं। यह शोषण करने वालों की पार्टी है। आम जनता ताकतवर बने यह बिल्कुल भी नहीं चाहते।
बता दें कि राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव की जंग तेज हो गई है. मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है. जुबानी जंग भी तेज हो रही है. राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस के लिए यह चुनाव नाक का सवाल बन गया है. आलम यह सत्तादल के कई मंत्री और विधायक एक ओर जहां खैरागढ़ में डंटे हुए हैं.
Next Story





