छत्तीसगढ़
बीजेपी के जिला अध्यक्ष को करना पड़ सकता है थाने में सरेंडर
Nil dhankar
21 April 2022 8:31 AM IST

x
छग
रायगढ़। रायगढ़ जिले थाने में घुसकर पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट मामले में विधायक पुत्र रितिक नायक के सरेंडर करने के बाद अब जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मामले में कांग्रेस अब जिला भाजपा अध्यक्ष को पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग कर रही है। मामले में राजनैतिक बयानबाजी भी शुरु हो गई है। ऐसे में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की मुश्किलें बढ गई हैं।
राजनैतिक दबाव को देखते हुए उमेश अग्रवाल को भी थाने में सरेंडर करना पड़ सकता है। कांग्रेस का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है इसलिए खुद विधायक ने अपने पुत्र को सरेंडर करा दिया है। लेकिन नैतिकता की बात करने वाली भाजपा के पदाधिकारी एफआईआर के बाद भी पद पर बने हुए हैं। नैतिकता के नाते उन्हें पद से इस्तीफा देने के साथ साथ गिरफ्तारी भी देनी चाहिए।
Next Story





