छत्तीसगढ़

भाजपा ने किया आरक्षण को रोकने का काम : पीसीसी चीफ

Nilmani Pal
3 Jan 2023 9:40 AM GMT
भाजपा ने किया आरक्षण को रोकने का काम : पीसीसी चीफ
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की जन अधिकार रैली में वक्ताओं ने आरक्षण को लेकर भाजपा और राज्यपाल पर जमकर भड़ास निकाली है। मंत्री टीएस सिंहदेव और रविंद्र चौबे ने कहा है कि यदि वे निर्णय नहीं ले पा रही हैं तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

इससे पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे नेताओं ने संविधान बनाया और आरक्षण की व्यवस्था की। हमारी सरकार ने विधानसभा के विशेष सत्र में हर वर्ग को आरक्षण दिया। भाजपा ने आरक्षण को रोकने का काम किया। श्री मरकाम ने कहा कि, आज भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा कहती कुछ है करती कुछ और है। श्री मरकाम ने कहा कि, 32 दिन बाद भी आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल साइन नहीं कर रही हैं। इस बात को गांव-गांव तक पहुंचाना है। यह छत्तीसगढ़ के लोगों की अस्मिता की लड़ाई है।


Next Story