छत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक शुरू

Admin2
1 Aug 2021 11:54 AM IST
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक शुरू
x

रायपुर। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रथम प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति रविवार को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में शुरू हो गई है। कार्यसमिति में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय , पूर्व सांस्कृतिक मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल कार्यसमिति को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में समस्त जिलों के संयोजक, सह संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, आमंत्रित सदस्य उपस्थित है।

Next Story