छत्तीसगढ़

भाजपा छत्तीसगढ़ कार्यसमिति बैठक: सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले

SHIDDHANT
13 May 2026 7:47 PM IST
भाजपा छत्तीसगढ़ कार्यसमिति बैठक: सांसद बृजमोहन अग्रवाल बोले
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी की संगठनात्मक परिवर्तनों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय सक्रिय होने वाला दल नहीं है, बल्कि यह साल के 12 महीने और 24 घंटे जनता के बीच रहने वाला जीवंत संगठन है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, "भारतीय जनता पार्टी 12 महीना, 24 घंटा और साल भर सक्रिय रहने वाली पार्टी है। इसका परिणाम देश ने बंगाल और असम जैसे राज्यों में देख लिया है। जनता भाजपा पर इसलिए भरोसा करती है क्योंकि हमारा एक-एक कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर लगातार काम करता है।
कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियाँ आज केवल 'पेपर टाइगर' बनकर रह गई हैं। वे सिर्फ भाषणबाजी करती हैं और धरातल पर उनका कोई काम दिखाई नहीं देता, यही कारण है कि जनता अब उन्हें घर बैठा रही है।
संगठन में बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया
संगठन में नई पीढ़ी को जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने बहुत ही सधे हुए अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवर्तन संगठन की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन में बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है जो समय-समय पर होती रहती है। "कोई भी व्यक्ति जीवन भर एक ही पद पर नहीं रहता। समय के साथ चेहरे बदलते हैं, यह प्रकृति का नियम है जिसकी जहाँ उपयोगिता होती है, पार्टी उसे समय-समय पर वापस जिम्मेदारी देती रहती है।"
Next Story