छत्तीसगढ़

आपातकाल की 50वीं बरसी पर बीजेपी ने मनाया संविधान हत्या दिवस

Shantanu Roy
25 Jun 2025 4:06 PM IST
आपातकाल की 50वीं बरसी पर बीजेपी ने मनाया संविधान हत्या दिवस
x
छग
Raipur. रायपुर। देश में लगाए गए आपातकाल (Emergency) को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाया। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर, भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान 1975 में लागू आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। अरुण साव ने कहा कि अब तक भारत में तीन बार—1962, 1971 और 1975 में आपातकाल लागू किया गया, लेकिन 1975 का आपातकाल स्वार्थ और
सत्ता
बचाने की नीयत से थोपा गया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने पद और कुर्सी को बचाने के लिए देश को अंधकार में धकेल दिया, यह सीधे-सीधे लोकतंत्र की हत्या थी। उन्होंने कहा कि 1971 के आम चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिला था, लेकिन इसके बाद देश में हालात लगातार बिगड़ते गए। जनता में असंतोष बढ़ा, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग शुरू हुआ, और विपक्षी आवाजें कुचली जाने लगीं। जब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध ठहराया, तो कांग्रेस ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन राहत नहीं मिली।

इसी के बाद इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर दी। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान 1 लाख से अधिक लोगों को जेल में डाला गया और 253 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उस समय राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को अपनी माता की अंत्येष्टि में जाने तक की अनुमति नहीं दी गई, यह सत्ता का घोर दुरुपयोग था। अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "आज 50 साल बाद भी कांग्रेस पार्टी की सोच नहीं बदली है। सत्ता के लिए संविधान और लोकतंत्र को ताक पर रखना उनकी आदत रही है।
इंदिरा
गांधी ने प्रधानमंत्री पद को बचाने के लिए पूरे देश को डर, दमन और अराजकता के हवाले कर दिया था।" उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है और आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल के उन काले दिनों की सच्चाई से परिचित कराना आवश्यक है। इसीलिए आज भाजपा पूरे देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ यह दिवस मना रही है। बीजेपी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आपातकाल के विरोध में गिरफ्तार हुए स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
Tagsआपातकाल 1975संविधान हत्या दिवसभाजपा रायपुरअरुण साव बयानइंदिरा गांधी आपातकाललोकतंत्र की हत्याEmergency 50 yearsCongress criticismArun Sao press conferenceRaipur BJP officeChhattisgarh politicsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story