छत्तीसगढ़

गुंडरदेही नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने की क्रॉस वोट की मांग

Shantanu Roy
28 Nov 2022 6:33 PM GMT
गुंडरदेही नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने की क्रॉस वोट की मांग
x
छग
रायपुर। बालोद जिले के गुंडरदेही नगर पंचायत में एक बार फिर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस हार चुकी है। इतना ही नहीं कांग्रेस के एक पार्षद ने भाजपा के पक्ष में क्रास वोटिंग की। भाजपा की रणनीति के आगे कांग्रेस को ही पटखनी दी। भानुप्रतापपुर उपचुनाव से पहले पड़ोस के जिले में भाजपा इसे बड़ी जीत बता रही है। भ्रष्टाचार और जनता के कामों में लापरवाही के आरोप लगाकर कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। कांग्रेस ने विधायक कुंवर सिंह निषाद को जिम्मेदारी सौंपी थी । कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव के साथ तख्ता पलट की कोशिश नाकामयाब हो गई। इस नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष रानू सोनकर का दबदबा कायम है।
अविश्वास प्रस्ताव पर गुंडरदेही नगर पंचायत में सोमवार की दोपहर वोटिंग की गई। एक कांग्रेसी पार्षद ने भाजपा के पक्ष में वोट किया। एक कांग्रेसी पार्षद कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुका है। भाजपा नेतृत्व ने अविश्वास प्रस्ताव के जरिए कांग्रेस को हराने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता को सौंपा था। इस विश्वास प्रस्ताव में भाजपा के पक्ष में 10 और कांग्रेस के पक्ष में 5 वोट पड़े।। जबकि यहां भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। इस जीत के बाद बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने कहा कांग्रेस के झूठे दावों का पोल नतीजों ने खोल दी। षडयंत्र पूर्वक ये अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था इस वजह से खुद कांग्रेस के लोगों ने ही उनका साथ नहीं दिया।
Next Story