छत्तीसगढ़
जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भाजपा का कब्जा
Nilmani Pal
6 March 2025 2:51 PM IST

x
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिला पंचायत के पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन निर्विरोध हो गया है। बुधवार को होने वाले चुनाव में नम्रता सिंह को अध्यक्ष और भोजेश शाह मंडावी को उपाध्यक्ष चुना गया।
जिला पंचायत की कुल 10 सीटों में से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 8 सीटें जीती थीं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। सभी 8 सदस्यों ने एकमत होकर नम्रता सिंह के नाम पर सहमति जताई। नम्रता सिंह वर्तमान में जिला भाजपा की अध्यक्ष भी हैं। अब उनके पास जिला भाजपा अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष की दोहरी जिम्मेदारी होगी। निर्विरोध चुनाव के बाद समर्थकों ने नारेबाजी और आतिशबाजी की।
यह क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रहा है। लेकिन इस बार भाजपा ने यहां अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
Next Story





