छत्तीसगढ़

वोट डालकर निकले भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने किया बड़े अंतर से जीत का दावा

Nil dhankar
26 April 2024 12:24 PM IST
वोट डालकर निकले भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने किया बड़े अंतर से जीत का दावा
x

राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने सपरिवार सहसपुर लोहारा के बूथ क्रमांक 374 में मतदान किया। साथ ही उन्होंने बड़े अंतर से जीत का दावा किया है। वहीं बातचीत के दौरान उनहोंने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व CM भूपेश बघेल पर जमकर निशाना भी 74 में किया मतदान।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक तीनों सीटों पर 35.47 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे।

पहले चरण की वोटिंग की तरह इस बार भी मतदान पर रायपुर के अलावा दिल्ली से भी निर्वाचन आयोग नजर रख रहा है। वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) से मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है। गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है।

Next Story