छत्तीसगढ़

भाजपा प्रत्‍याशी बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन, बीजेपी करेगी शक्ति प्रदर्शन

jantaserishta.com
15 April 2024 8:48 AM IST
भाजपा प्रत्‍याशी बृजमोहन अग्रवाल आज दाखिल करेंगे नामांकन, बीजेपी करेगी शक्ति प्रदर्शन
x
शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय.

रायपुर: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल आज रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे.

शहर जिला भाजपा ने बृजमोहन अग्रवाल के नामांकन रैली पर शक्ति प्रदर्शन की योजना बनाई है. इसके चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा व सांसद सुनील सोनी व विधायक राजेश मूणत व सभी विधायक व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहेंगे.
भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 11 बजे रजबंधा मैदान स्थित ‘एकात्म परिसर’ में जुटेंगे. यहां से ढोल-नगाड़े, धुमाल के साथ रैली प्रारंभ होगी, जो एकात्म परिसर से जयस्तंभ चौक, तात्यापारा चौक, सत्ती बाजार, सदर बाजार, कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचेगी और जयस्तंभ चौक से शास्त्री चौक, घड़ी चौक होकर कलेक्ट्रोरेट परिसर जाएंगे. रैली में मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेता खुली गाड़ी में सवार रहेंगे, कुछ दूर पैदल यात्रा की भी योजना बनाई गई है. बता दें कि श्री अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आठ बार के विधायक हैं, भाजपा ने इस बार उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story