छत्तीसगढ़

बिरनपुर घटना पर राजनीतिक रोटी सेंक रही हैं बीजेपी : सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
12 April 2023 4:48 PM IST
बिरनपुर घटना पर राजनीतिक रोटी सेंक रही हैं बीजेपी : सीएम भूपेश बघेल
x

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा के बिरनपुर मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा​ कि, बिरनपुर की घटना दुखद है, लेकिन इसको लेकर भाजपा राजनीतिक रोटी सेंक रही हैं। इस मामले में भाजपा नेता भीड़ के साथ सीधे गांव पहुंच गए। यहां भाजपाइयों का साहू परिवार का दुख कम करना उद्देश्य नहीं, बल्कि राजनीतिक रोटी सेंकना था।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान लव जिहाद के सवाल पर सीएम बघेल भाजपा पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि, भाजपा नेताओं की बेटियां शादी करें तो लव, बाकी करें तो जिहाद। भाजपा के प्रदेश के सबसे बड़े नेता की बेटी कहाँ है ये पूछना चाहिए। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने पिछले 15 साल में प्रदेश को बहुत पीछे धकेल दिया।


Next Story