छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण

Admin2
16 Aug 2021 10:44 AM IST
छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण
x

रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण आज छत्तीसगढ़ पहुंचे. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डॉक्टर लक्ष्मण का पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर के. लक्ष्मण ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग हित के लिए काम किया है. सभी कार्यकर्ता प्रदेश व देशभर के गांव-गांव तक पहुंचेंगे. 7 साल के अंदर पिछड़ा वर्ग के लिए क्या कुछ काम किये गए, केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी पिछड़ा वर्ग के काफी लोगों को जगह दी गई है, उसे लोगों के सामने लाएंगे. कांग्रेस व अन्य दलों ने पिछड़ा वर्ग को धोखा देते हुए उन्हें सिर्फ वोटर के नाते इस्तेमाल किया. उनका पर्दाफाश करेंगे. ओबीसी मोर्चा को मजबूत बनाएंगे. ओबीसी मोर्चा के सहयोग से दोबारा जहां बीजेपी की सरकार है, वहां पर सरकार बनाने का प्रयास करेंगे.

Next Story