छत्तीसगढ़
बीजेपी ने वीडियो शेयर कर आकाश शर्मा पर किया जोरदार हमला, जानें क्या लिखा
jantaserishta.com
7 Nov 2024 6:56 PM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर: रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का बृजमोहन अग्रवाल के समर्थकों ने isupportbm नाम की इंस्टा आईडी से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि कांग्रेसिया मन के चार चिन्हारी। चोरी, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार अऊ रंगदारी। वीडियो में कांग्रेस नेता भल्ला को आकाश चोर बता रहे हैं।
इसके पहले बीजेपी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, उसमें आकाश शर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। इस पर बीजेपी ने लिखा है कि रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस के बाहरी प्रत्याशी के विरोध में अब सड़क पर आ गई।
हांलाकि मामले में आकाश शर्मा ने कहा कि, भाजपा प्रत्याशी अपना विरोध दबाने के लिए मेरे खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर नारे लगवा रहे हैं। भाजपाई एक बच्चे से डर गए हैं। इसके पहले बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी भी भाठागांव में जनता के विरोध का सामना कर चुके हैं।
दरअसल, जिस वीडियो को बीजेपी ने जारी किया है उसमें आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इकबाल सिंह राजा (भल्ला) को चोर कह रहे हैं। इसके साथ ही कह रहे हैं कि वह कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं है। फालतू छाप आदमी कांग्रेस के कार्यकर्ता हो ही नहीं सकते हैं।
आकाश शर्मा ने कहा कि, मैं अपने प्रचार में निकला था। उस दौरान स्थानीय लोगों ने मुझे भाठागांव के चारागाह की 64 एकड़ जमीन घोटाले का मामला बताया। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि, मैं जीतकर आऊंगा तो विधानसभा में सबसे पहला मुद्दा भाठागांव के जमीन का उठाऊंगा, लेकिन इसी दौरान भाजपा के प्लांटेड लोग वहां आ गए और मेरे खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
आकाश ने कहा कि मैं युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हूं। अगर सबसे बड़ा विरोध होगा, तो इसी मामले में होगा। यह सब सुनकर बीजेपी कार्यकर्ता भड़क गए हैं। अपनी बात छिपाने के लिए इन लोगों ने कार्यकर्ताओं से मेरे खिलाफ नारेबाजी करवानी शुरू कर दी। जनता सच जान गई है। जमीन पर कब्जा करने वाले लोग कौन हैं ?
रायपुर दक्षिण की जनता कांग्रेस के बाहरी प्रत्याशी के विरोध में अब सड़क पर आ गई है pic.twitter.com/o3Jzyp7TmU
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 7, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





