छत्तीसगढ़

अकलतरा कांड पर BJP ने राजभवन मार्च करने का किया ऐलान

Nil dhankar
8 July 2022 1:44 PM IST
अकलतरा कांड पर BJP ने राजभवन मार्च करने का किया ऐलान
x

रायपुर। बीते दिनों अकलतरा में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना पर BJP ने राजभवन मार्च करने का ऐलान किया है। आने वाले 14 जुलाई को भाजपा राजभवन मार्च करेगी। इस मार्च में बीजेपी के विधायक, सांसद और स्थानीय नेता शामिल होंगे। इस दौरान भाजपा नेता राज्यपाल को ज्ञापन देकर परिस्थिति की जानकारी देंगे। मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि अकलतरा में हुई घटना विभत्स है, इसे हम निर्भया सेकंड कह सकते हैं।

इसके पहले अकलतरा दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय में गुरुवार को हल्ला बोला था, जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। कचहरी चौक में दोपहर 1.30 बजे महिला मोर्चा का धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने अकलतरा में हुए दुष्कर्म के आरोपी को एक स्वर में फांसी देने की मांग की। साथ ही कहा कि फांसी जैसे कड़ी सजा मिलने से इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इसलिए ऐसे लोगों को फांसी ही देना चाहिए।

Next Story