छत्तीसगढ़
बीजेपी में गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
Nil dhankar
25 Jan 2025 3:51 PM IST

x
राजिम. नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने गरियाबंद जिले के 5 नगर पंचायत अध्यक्ष समेत गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी और जिले के पदाधिकारियों ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया.
भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है. वहीं राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद एवं देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है.
Delete Edit
Next Story





