छत्तीसगढ़
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया प्रत्याशी के नाम का ऐलान
Nil dhankar
15 Nov 2022 11:44 AM IST

x
रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने ब्रम्हानंद नेताम को अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने 5 नामों का पैनल शीर्ष नेतृत्व के पास भेजा था, जिसमें अब अंतिम मुहर लग गई है.
ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर से साल 2008 में विधायक रह चुके हैं. मनोज मंडावी को एक बार हरा चुके हैं. आदिवासी संगठनों में इनकी पैठ अच्छी मानी जाती है. इस बार भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव में है. माना जा रहा है कि नेताम की समाज में पैठ का फायदा भाजपा को मिल सकता है.
Next Story





