छत्तीसगढ़

जगदलपुर निगम में बीजेपी आगे, शुरुआती रुझानों में आगे

Nilmani Pal
15 Feb 2025 9:08 AM IST
जगदलपुर निगम में बीजेपी आगे, शुरुआती रुझानों में आगे
x

लोरमी में भी बीजेपी आगे

रायपुर। जगदलपुर निगम में बीजेपी आगे है, शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैमतगणना स्थल पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी ने मिलाया हाथ। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगमों में महापौर कौन बनेगा आज तय होने जा रहा है।

डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है।

माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक शहर में किसकी सरकार बनेगी इसका सीन पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा।

Next Story