छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results: सभी 10 नगर निगम में बीजेपी आगे, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
jantaserishta.com
15 Feb 2025 10:15 AM IST

x
फाइल फोटो
प्रदेश के अधिकांश वार्डों में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ.
CG Nikay chunav Result: छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद और अध्यक्ष चुनाव की काउंटिंग चल रही है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।
कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।
बता दें कि 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।
बीजेपी की जीत के कारण-
1. विष्णु के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा
2. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का विश्वास
3. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की
4. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी
5. कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी ने राह की आसान
Tagsछत्तीसगढ़नगरीय निकाय चुनावछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव रिजल्टChhattisgarhMunicipal Body ElectionsChhattisgarh Municipal Body Election Result
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





