छत्तीसगढ़
बायसन मृत अवस्था में मिला, शिकारियों के जाल में फंसने से हुई मौत
Nilmani Pal
10 March 2023 12:27 PM IST

x
छग
बिलासपुर। अचानकमार अभयारण्य में शिकारियों के जाल में फंसकर बायसन की होली के दिन मौत हो गई। इस घटना में वन विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 9 मार्च कि सुबह लोरमी के समीप परसवारा के बीट नंबर 1535 में ग्रामीणों ने एक बायसन को मृत अवस्था में देखा। वह जंगली सुअर को मारने के लिए बिछाए गए जाल में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर ही बायसन का पोस्टमार्टम कराया गया और वहीं शव को जला दिया गया।
मालूम हो कि मुख्यालय से वन विभाग की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि होली के आसपास जंगलों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि शिकारियों से वन्य प्राणियों को बचाया जा सके। इसके बावजूद यह हादसा हुआ है।
Next Story





