छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थान पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत चार पर FIR

jantaserishta.com
22 Sept 2026 11:39 AM IST
सार्वजनिक स्थान पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत चार पर FIR
x
छत्तीसगढ़.
पेंड्रा: सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन समारोह आयोजित कर भीड़ जुटाना और आवागमन बाधित करना भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत चार लोगों को महंगा पड़ गया। मामले में गौरेला पुलिस ने चारों के खिलाफ BNS की धारा 285 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर को जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए समारोह के दौरान सार्वजनिक रास्ते पर भीड़ एकत्र होने और आवागमन प्रभावित होने के आरोपों की जांच की।
जांच के बाद गौरेला पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन के दौरान यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसे लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story